IRCTC North East Package: नॉर्थ ईस्ट की हसीन वादियों में घूमने का है प्लान तो IRCTC लेकर आया सस्ता सा पैकेज, 7 दिन तक देखें शानदार नजारे

नॉर्थ ईस्ट को भारत का सबसे शानदार इलाका कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। नेचर लवर्स के लिए नॉर्थ ईस्ट स्वर्ग से समान है। आज हम आपको IRCTC का शानदार पैकेज लेकर आए हैं, जो आपको नॉर्थ ईस्ट का सफर करा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

अगर आप जल्दी किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो हमारा ये लेख आपके लिए काफी काम आ सकता है। आज हम आपके लिए आई.आर.सी.टी.सी. का एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आए हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जिस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती को देखने का मौका मिल रहा है। यहां के खूबसूरत पहाड़, नदियां और झरने आपको मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यहां की लोक परंपराएं भी आपको काफी पसंद आने वाली हैं। आज हम आपको IRCTC का शानदार पैकेज लेकर आए हैं, जो आपको नॉर्थ ईस्ट का सफर करा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

IRCTC North East Package

क्या है पूरा पैकेज?

IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम ESSENCE OF NORTHEAST GROUP PACKAGE EX-GUWAHATI (EGH035) है। आई.आर.सी.टी.सी. के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रात और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के साथ आप सप्ताह में दो दिन यानी बुधवार और शनिवार को अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

कहां-कहां घुमाया जाएगा?

IRCTC के इस टूर पैकेज में आपका सफर बस के माध्यम से रहेगा। इसके अलावा रहने खाने के लिए आपको यात्रा करते समय कोई चिंता नहीं करनी है। क्योंकि इसी पैकेज में IRCTC आपके रुकने से लेकर ठहरने के लिए होटल की भी व्यवस्था करेगा। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको चेरापूंजी, काजीरंगा, मावलिननॉन्ग, शिलांग जैसी शानदार जगहों पर घुमाया जाएगा। ये सभी जगह आपको भारत की नेचर ब्यूटी का शानदार अहसास कराती हैं।

कितना होगा खर्चा?

इस पैकेज के किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 36,450 रुपये का खर्चा करना होगा। वहीं यदि आप दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 28,670 रुपये देना होगा। इसके अलावा यदि आप तीन लोगों ग्रुप में सफर करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 26,850 रुपये किराये का किराया देना होगा।

End of Feed