IRCTC Northeast Package: देश के सुंदर राज्यों की बात की जाए तो नॉर्थ ईस्ट (Northeast) के राज्यों (Northeast States) का नाम इस लिस्ट में जरूर आता है। नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य बहुत सुंदर हैं। अगर आप भी प्यार के महीने में यहां आने का प्लान (Travel) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक नहीं बल्कि दो नॉर्थ ईस्ट के राज्य घूम पाएंगे।
IRCTC Northeast Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में घूमें असम और मेघालय।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ASSAM AND MEGHALAYA (WBA058) है। ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 22 तारीख, यानी 22 फरवरी को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें इंदौर से गुवाहाटी वाया कोलकाता आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर
इस एयर टूर पैकेज में आप चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग, शिलांग घूम पाएंगे। फ्लाइट के अलावा इस पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जएगा। रोड टॉल और पार्किंग फीस इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में डीलक्स होटल में रहने की व्यवस्था होगी,जिसमें आप 3 दिन शिलांग, 2 रात गुवाहाटी और 1 रात काजीरंगा में रहेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 61,650 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 44,550 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 42,600 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 36,400 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 29,950 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 22,350 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
