IRCTC Northeast 3 States Special Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग घूमें असम, मेघालय और अरुणाचल... आईआरसीटीसी के 12 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Northeast 3 States Special Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, मावलिनॉन्ग, काजीरंगा, दिरांग, तवांग घूम पाएंगे। इनर लाइन और एरिया परमिट की फीस इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

IRCTC Northeast 3 States Special Package: नॉर्थ ईस्ट के राज्यों (Northeast States) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। देश के साथ यहां विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने पूर्वोत्तर के 3 राज्यों को एक ही टूर पैकेज में घूमना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप पूर्वोत्तर के तीन राज्य एक साथ घूम पाएंगे और ये तीन राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THE GREEN ESCAPE - 3 STATES (EGH06) है। ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। टूर पैकेज इसी महीने की 26 तारीख, यानी 26 मार्च को गुवाहाटी से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा, जिसमें आपको ट्रेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में कम से कम 6 लोग होने चाहिए।

End of Feed