IRCTC New Year Package: नए साल को लेकर आईआरसीटीसी ने गुजरात के लिए निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज, 7 दिन घूमने के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC New Year Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप अहमदाबाद, भुज, धोर्डो, केवड़िया, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ कच्छ का रण भी देख पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा।

IRCTC New Year Package: नए साल (New Year 2024) आने में अब महज बेहद कम दिन बचे हैं। साल के आखिरी दिनों में कई लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) का प्लान जरूर करते हैं। अगर आप भी साल के आखिरी दिनों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नए साल को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गुजरात की कई सुंदर-सुंदर जगह (Tourist Places in Gujarat) देख पाएंगे।

RANN OF KUTCH, ​IRCTC New Year Package, ​IRCTC Package

IRCTC New Year Package: आईआरसीटीसी ने नए साल को लेकर गुजरात के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम RANN OF KUTCH WITH STATUE OF UNITY EX DELHI (NDA29) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप अहमदाबाद, भुज, धोर्डो, केवड़िया, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ कच्छ का रण भी देख पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। दिल्ली से अहमदाबाद आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा। फ्लाइट में मील भी मिलेगा।

End of Feed