IRCTC Nepal Package: भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) बेहद सुंदर देश है। हर साल यहां लाखों भारतीय घूमने के लिए (Travel Plan For Nepal) जाते हैं। नेपाल की अच्छी बात ये है कि यहां भारतीय लोग बिना पासपोर्ट के आसानी से जा सकते हैं और यहां की करेंसी रुपए के मुकाबले सस्ती है। अगर आप भी जनवरी महीने में नेपाल घूमने (Travel) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नेपाल घूमने जा सकते हैं।
IRCTC Nepal Package: नेपाल के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला एयर टूर पैकेज।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI (WMO018) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज 9 जनवरी को मुंबई से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
इस टूर पैकेज में सीटों की कुल संख्या 35 है। मील प्लान की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। एसी डीलक्स गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आप 3 दिन काठमांडू और 2 दिन पोखरा में रहेंगे। इस टूर पैकेज में आपको एर लोकल इंग्लिश बोलने वाला टूर गाइड मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में 60 साल तक की उम्र के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस एयर टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 52,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 44,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 40,300 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 29,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
