IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस हफ्तेभर वाले पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें 'भगवान के देश', जेब से नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस खास एयर टूर पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार, त्रिवेन्द्रम घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये पैकेज 28 अप्रैल को हैदराबाद से शुरू होगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

IRCTC Kerala Package: केरल (Kerala) भारत का एक बेहद सुंदर राज्य है। घूमने (Travel) के लिए ये राज्य किसी स्वर्ग से कम नहीं है। केरल को भगवान का देश भी कहा जाता है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन (Travel Options in Kerala) मिलेंगे। कपल्स हनीमून (Honeymoon) के लिए भी केरल आना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी अप्रैल के महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने केरल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Best Tourist Places in Kerala) पाएंगे।

IRCTC Kerala Package, IRCTC, Kerala Package

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस हफ्तेभर वाले पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें केरल।

End of Feed