IRCTC Nepal Package: आज के समय में लोग काफी संख्या में नेपाल जाते हैं। भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) घूमने के खास ऑप्शंस में से एक है। आईआरसीटीसी भी नेपाल को लेकर हर महीने एक से बढ़कर एक पैकेज निकालता रहता है। जून के महीने को लेकर भी आईआरसीटीसी ने एक स्पेशल पैकेज निकाला है। अगर आप जून के महीने में घूमने या फिर हनीमून के लिए नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है।
IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें- तालों और झीलों का शहर है उत्तराखंड की ये जगह, जाने से पहले नोट करें सभी के नाम और खूबियां, मिस न करें यहां की बोटिंग
आईआरसीटीसी ने अपने इस पैकेज को BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) नाम दिया हुआ है। नेपाल को लेकर आईआरसीटीसी का पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज दिल्ली से 15 जनू को शुरू होगा। पैकेज में आप दिल्ली से नेपाल की यात्रा फ्लाइट से करेंगे। दिल्ली से काठमांडू आना-जाने की यात्रा नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट से होगी।
80 साल तक के लोगों को मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस
नेपाल के इस पैकेज में आप काठमांडू के साथ पोखरा घूम पाएंगे। मील प्लान में आपको ब्रेकफास्ट के साथ डिनर दिया जाएगा। 5 दिन के इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। पूरे पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। बात अगर पैकेज में कुल सीटों की संख्या की करें तो इस पैकेज में कुल 36 सीटें हैं। नेपाल पहुंचने के बाद आपको पूरे पैकेज के दौरान एसी 2X2 डीलक्स बस से घुमाया जाएगा। नेपाल में घूमने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए आपको अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड मिलेगा। पैकेज में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा, जिसमें 80 साल तक के लोग शामिल है।
नेपाल के इस पैकेज को आप खुद भी इसकी वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। सिंगल बुक करने पर आपकी जेब से 45,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने वालों को 37,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने वालों को 36,500 रुपए देने होंगे। अगर आपके साथ बच्चे भी ट्रैवल कर रहे हैं तो 5 साल से 11 साल तक के बच्चे पर 34,000 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 25,600 रुपए देने होंगे।
