IRCTC: वैष्णो देवी के साथ हरिद्वार-ऋषिकेश दर्शन, 10 दिन की है ट्रिप, सिर्फ इतना है खर्च

IRCTC: आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए कराई जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, माता वैष्णो देवी, हरिद्वार और ऋषिकेश के दर्शन कराए जाएंगे।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'MATA VAISHNODEVI WITH HARIDWAR- RISHIKESH YATRA' नाम से शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको मथुरा, वृंदावन, माता वैष्णोदेवी के दर्शन के अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने का भी मौका मिल रहा है। 10 दिन की ये ट्रिप (IRCTC Tour package) रहने वाली है।

IRCTC Tour package 2026

वैष्णो देवी के साथ हरिद्वार-ऋषिकेश दर्शन

यात्रा की शुरुआत 14 मई 2026 को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने से होगी। यहां से यात्रियों को ठहरने की जगह ले जाया जाएगा, जहां कमरों में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। थोड़ी देर आराम करने के बाद श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करेंगे। रात का भोजन और ठहरने की व्यवस्था मथुरा में ही रहेगी।

End of Feed