IRCTC: महाराष्ट्र घूमने का शानदार टूर पैकेज, एलोरा-अजंता समेत इन जगहों की करें सैर

IRCTC: मार्वल्स ऑफ महाराष्ट्र नाम से आईआरसीटीसी ने नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 4 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है।

IRCTC: परिवार के साथ अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटसी ने 'मार्वल्स ऑफ महाराष्ट्र' नाम से 4 दिन का बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 17 जुलाई 2026 - दिन 1 (शुक्रवार) को यात्रा की शुरुआत काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन से होगी। शाम 6:30 बजे अजंता एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17064) से रवाना होंगे। रात ट्रेन में सफर करते हुए बिताएंगे।

IRCTC Marvels of Maharashtra

महाराष्ट्र घूमने का शानदार टूर (फोटो: AI)

दिन 2 (शनिवार)

सुबह 5:25 बजे छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल में फ्रेश होकर स्वादिष्ट नाश्ता करेंगे। इसके बाद दिनभर प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी, जिनमें शामिल हैं- विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाएं, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और शाम के समय बीबी का मकबरा। दिनभर घूमने के बाद रात में संभाजीनगर के होटल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

End of Feed