IRCTC Tour Package: मलेशिया और सिंगापुर का जादुई सफर, सपनों का टूर पैकेज, 7 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर दो अलग-अगल देश घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: इस बार आपके पास एकसाथ 2 देश घूमने का सुनहरा मौका है क्योंकि आईआरसीटीसी ने MAGICAL MALAYSIA WITH SINGAPORE SENSATION नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ना केवल मलेशिया बल्कि सिंगापुर के भी प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। बाटू गुफाएं, किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, मैडम तुसाद, आईओएस, विंग्स ऑफ टाइम का पहला शो इस पैकेज के तहत कवर किया जाएगा। इसके अलावा भी आपको तमाम जगहों की सैर करवाई जाएगी।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11-08-2025 को शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें, मिलें और आवश्यक एयरपोर्ट औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हैदराबाद से रात 11:10 बजे उड़ान भरें।

End of Feed