IRCTC Kerala Package: केरल (Kerala) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। केरल को भगवान का देश कहा जाता है। देश ही नहीं विदेश से भी लोग यहां घूमने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप भी केरल घूमने का प्लान (Travel Plan For Kerala) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने केरल को लेकर एक टूर पैकेज (Kerala Tour Package) निकाला है, जिसमें आप केरल के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे।
IRCTC Kerala Package: केरल के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला टूर पैकेज।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम RAVISHING KERALA WITH HOUSEBOAT STAY (SEH030) है। इस टूर पैकेज में आप कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम/अलेप्पी घूम पाएंगे। ट्रेवलिंग मोड रोड का रहेगा। ये टूर पैकेज इसी महीने की 21 तारीख को कोच्चि से शुरू होगा।
5 रात और 6 दिन का है टूर पैकेज
ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 1-1 लंच और डिनर मिलेगा। टोल, पार्किंग और टैक्स इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 54,110 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 27,760 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 20,920 रुपए खर्च होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 8,795 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 4,960 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।
