IRCTC Kerala Package: प्यार के महीने में पत्नी संग घूमें केरल की सुंदर-सुंदर जगह, 5 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार घूम पाएंगे। पूरे टूर पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आप 1 रात अलेप्पी, 1 रात कोच्चि, और 2 रात मुन्नार में रहेंगे।

IRCTC Kerala Package: भारत (India) में घूमने (Travel) के लिए सभी राज्य एक से बढ़कर एक हैं। हर राज्य में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन (Travel Options in India) मिलते हैं। बात अगर दक्षिण भारत (South India) की राज्यों की करें तो यहां आपको सभी राज्यों में सुंदर-सुंदर जगह देखने को मिलेंगी। दक्षिण भारत के राज्य केरल (Kerala) में देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए आते हैं। केरल को भगवान का देश भी कहा जाता है। अगर आप फरवरी महीने में केरल घूमने का प्लान (Kerala Travel Plan in February) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।

Kerala Tourism, ​IRCTC Kerala Package, IRCTC

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से पत्नी संग घूमें केरल की सुंदर-सुंदर जगह।

दरअसल आईआरसीटीसी ने केरल को लेकर एक टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप केरल की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम AMAZING KERALA (SEH035) है। ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। टूर पैकेज इसी महीने की 15 तारीख, यानी 15 फरवरी को कोच्चि से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड पूरा रोड का रहेगा।

End of Feed