IRCTC Kerala Package: लॉन्ग वीकेंड पर सस्ते में घूम आएं केरल की गलियां.. देखें आईआरसीटीसी केरल टूर पैकेज की सारी जानकारी

IRCTC Kerala Package (आईआरसीटीसी टूर पैकेज): भारतीय रेलवे अक्सर ही घूमने फिरने के बेहतरीन पैकेज लेकर आता है, स्वतंत्रता दिवस वाले लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए भी रेलवे का केरल पैकेज बेस्ट है। कम खर्च में देखें कैसे मुन्नार, अल्लेपी जैसी खूबसूरत जगहों की सैर करें और पैकेज की डेट, कीमत क्या है।

IRCTC Kerala Package (आईआरसीटीसी टूर पैकेज): घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए भारतीय रेलवे अक्सर शानदार ट्रेवल पैकेज लाता रहता है। जिसमें देश-विदेश की खूबसूरत डेस्टिनेशन्स की सैर का मौका आपको कम कीमत में मिलता है। ऐसे में अगर स्वतंत्रता दिवस वाले लॉन्ग वीकेंड पर आप भी पार्टनर या परिवार के साथ कोई बेहतरीन सी ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो फिर केरल वाला पैकेज आपके लिए अभी बेस्ट हो सकता है। 16 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में आपको 4 रात और 5 दिनों के लिए केरल की खूबसूरत टूरिस्ट लोकेशन्स पर विजिट करने का मौका मिलेगा। यहां देखें सफर की शुरुआत कहां से होगी, उपलब्ध सुविधाएं और पैकेज की कीमत कितनी है।

IRCTC Kerala Package

Independence Day 2024 IRCTC Kerala Package

IRCTC केरल पैकेज की जानकारी

आईआरसीटीसी के इस खास ट्रेवल पैकेज में आपको कार के माध्यम से अल्लेपी, कोच्ची, कोवलम, कुमाराकोम, मुन्नार, थेक्कड़ी और कोवलम जैसी जगहों की सैर करवाई जाएगी। 16 अगस्त से शुरु होने वाला ये टूर 5 दिन और 4 रातों का होगा जिसका नाम EXOTIC KERALA WITH HOUSEBOAT STAY है। कार के माध्यम से आपको घुमाया जाएगा और सफर की शुरुआत त्रिवेंद्रम से होगी। इस टूर में आपको साउथ इंडिया के खूबसूरत हिल स्टेशन्स देखने के साथ साथ हाउसबोट में रहने का मौका भी मिलेगा।

End of Feed