IRCTC Kashmir Package: कश्मीर (Kashmir) को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। दूर-दूर से लोग इस जन्नत को देखने के लिए आते हैं। कपल्स (Couples) भी हनीमून (Honeymoon) के लिए यहां आना पसंद करते हैं। अगर आप मार्च (March) महीने में कश्मीर आने का प्लान (Travel Plan for Kashmir) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल ट्रैवल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कश्मीर घूमने जा सकते हैं।
IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी ने कश्मीर के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JEWELS OF KASHMIR EX CHANDIGARH (NCA01) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज मार्च महीने की 16 तारीख को चंडीगढ़ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें श्रीनगर से चंडीगढ़ आना-जाना आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।
इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम पाएंगे। इसके अलावा शेयरिंग बेसिस पर एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। श्रीनगर में बढ़िया होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा इस पैकेज में आप 1 रात श्रीनगर में हाउस बोट में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। जनरल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में मिलेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 35,250 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 30,650 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 29,380 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 21,230 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 18,640 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 12,685 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
