IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें कश्मीर की ये 4 सुंदर जगह, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर के साथ पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग घूम पाएंगे। श्रीनगर में आप स्टैंडर्ड कमरे में रहेंगे। इसके अलावा श्रीनगर में एक रात आप हाउसबोट में भी रहेंगे।

IRCTC Kashmir Package: देश में घूमने (Travel) के लिए कश्मीर (Kashmir) काफी सुंदर जगह है। इस सुंदर जगह को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) आते हैं। अगर आप मार्च महीने में कश्मीर घूमने का प्लान (Travel Plan in Kashmir) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज से आप कश्मीर की सुंदर-सुदंर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JEWELS OF KASHMIR EX CHANDIGARH (NCA01) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 16 तारीख यानी, 16 मार्च को चंडीगढ़ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चंडीगढ़ से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed