IRCTC Kashmir Package: अगर आपको देश में स्वर्ग का दीदार करना है, तो आपको इसके लिए कश्मीर आना होगा। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहते हैं, जिसके चलते ये पूरी दुनिया में फेमस है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक कश्मीर की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। कोई यहां परिवार के लोगों के साथ पहुंचता है, तो कोई अपनी वाइफ, गर्लफ्रेंड या फिर दोस्तों संग यहां आता है। घूमने के लिए कश्मीर आना वाला टूरिस्ट यहां से हमेशा खुश होकर ही जाता है। इस जगह का दीदार करने वाला टूरिस्ट बार-बार यहां आना पसंद करता है।
IRCTC Kashmir Package: जून में आईआरसीटीसी के पैकेज से घूमें कश्मीर।
ये भी पढ़ें- आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें अयोध्या समेत यूपी के 3 धार्मिक शहर, जानें ट्रैवलिंग मोड, मील प्लान और प्राइस
ये भी पढ़ें- मानसून में घूमने के लिए उत्तर भारत की ये जगह हैं स्पेशल, पार्टनर संग देखने को मिलेंगे सुंदर-सुंदर नजारे
जयपुर से कश्मीर के लिए IRCTC का पैकेज
अगर आपका भी मन कर रहा है कि आप भी जून के महीने में कश्मीर की सुंदर-सुंदर वादियों के यहां पहुंचे तो आप आईआरसीटीसी के पैकेज को बुक कर यहां पहुंच सकते हैं। आईआरसीटीसी ने कश्मीर को लेकर जयपुर से एक खास पैकेज निकाला है, जिसकी शुरुआत 23 जून को पिंक सिटी से होगी। VENICE OF THE EAST KASHMIR TOUR PACKAGE EX JAIPUR इस पैकेज का नाम है। ये पूरा पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।
IRCTC पैकेज में घूम पाएंगे ये 4 सुंदर-सुंदर जगह
इस पैकेज में आप सबसे पहले 23 जून को जयपुर से श्रीनगर आएंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी होगा, जो इंडिगो एयरलाइंस का होगा। श्रीनगर पहुंचे ही आप सबसे पहले होटल जाएंगे, फिर बाद में आप घूमने के लिए मुगल गार्डन जाएंगे। इस पैकेज में आप श्रीनगर के साथ पहलगाम, सोनमर्ग और गुलमर्ग का दीदार कर पाएंगे। पूरे पैकेज में आपके रुकने की व्यवस्था डीलक्स होटल में होगी। इसके अलावा नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर या इसी तरह की किसी गाड़ी से आपको घुमाया जाएगा। इस पैकेज में यात्रियों को खाना भी मिलेगा, जिसमें 5 ब्रेकफास्ट के साथ 5 डिनर शामिल है। पैकेज में सभी तरह के परमिट फीस, होटल का टैक्स और जीएसटी पैकेज की प्राइस में पहले से शामिल है।
IRCTC पैकेज पर कितना आएगा खर्च
आप आखिर में आपको बताते हैं कि इस पैकेज का दाम आईआरसीटीसी ने कितना रखा है। अगर आपको ये पैकेज पसंद आ रहा है और आप इसके सिर्फ अपने लिए बुक करना चाह रहे हैं तो आप बस 44,950 रुपए देने होंगे। अगर पैकेज को कोई दो लोग शेयरिंग कर लेना चाहते हैं, तब पैकेज की प्राइस 40,255 रुपए है। वहीं तीन लोगों के लिए पैकेज का दाम 38,900 रुपए रखा गया है। अब अगर अपने संग बच्चों को भी इस टूर पैकेज में लेकर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 30,490 रुपए से लेकर 27,805 रुपए खर्च करने होंगे।
IRCTC की वेबसाइट से पैकेज होगा ऑनलाइन बुक
पैकेज के दाम सही लगने पर अगर आप इसे बुक करना चाहते हैं, तो इसके दो तरीके हैं। पहला तरीका ऑनलाइन का है, जो बेहद आसान है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आप लॉगिन कर इस पैकेज को आराम से बुक कर पाएंगे। वहीं दूसरा तरीका ऑफलाइन का है, इसमें आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस पर जाकर इस पैकेज को बुक कराना होगा।
