IRCTC Jyotirlinga Package: पूरे देश में भगवान शिव (Lord Shiva) के 12 ज्योतिर्लिंग (Jyotirlinga) हैं। ये ज्योतिर्लिंग (Jyotirlinga in India) देश के अलग-अलग राज्यों में है। इन सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के लिए भगवान शिव के भक्त आते हैं। अगर आप भी इन ज्योतिर्लिंग के दर्शनों का प्लान (Travel Plan for Jyotirlinga) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ज्योतिर्लिंग को लेकर एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Jyotirlinga Special Package) निकाला है, जिसमें आप एक साथ 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाएंगे।
IRCTC Jyotirlinga Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता को कराएं 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन।
ये भी पढ़ें- गोमुख, तपोवन, हर्षिल... गंगोत्री के आसपास घूमने की ये जगह हैं बेहद सुंदर, देखने को मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारे
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम 07 JYOTIRLINGA YATRA (NZBG34) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 1 तारीख, यानी 1 जून को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन का थर्ड एसी का टिकट मिलेगा। ट्रेन में आप जयपुर के साथ अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर से भी चढ़ सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप औरंगाबाद, द्वारका, नासिक, पुणे, उज्जैन और वेरावल के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 780 है, जिसमें 380 सीटें स्टैंडर्ड और 400 सीटें सुपीरियर है। मील की बात करें तो इस पैकेज में आपको ट्रेन और उसके अलावा वेज खाना दिया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही ट्रेन में सिक्योरिटी भी मिलेगी।
बात अगर इस पैकेज की प्राइस की करें तो इसमें दो कैटेगरी है। कंफर्ट कैटेगरी में आपको बजट होटल में एसी कमरे मिलेंगे। साथ ही आपको एस बस से घुमाया जाएगा। वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी में आपको बजट होटल में नॉन एसी कमरे मिलेंगे। साथ ही आपको नॉन एसी बस से घुमाया जाएगा। कंफर्ट कैटेगरी में डबल या ट्रिपल शेयरिंग में 31,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए 28,340 रुपए देने होंगे। वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी में डबल या ट्रिपल शेयरिंग में 26,630 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए 23,960 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
