एक साथ करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, रेलवे ने तैयार किया एक खास पैकेज, पूरी सुख-सुविधाओं के साथ होगी यात्रा

IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे से जुड़ी कंपनी IRCTC ने आपके लिए खास पैकेज तैयार किया है। जिससे आप 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा के लिए बनाया गया ये स्पेशल टूर पैकेज आपको पूरी लग्जरी सुविधाओं के साथ सफर कराएगा।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC आपके लिए काफी आकर्षक टूर पैकेज लेकर आती रहती है। जिसमें आप ट्रेन से लेकर फ्लाइट्स तक से देश-विदेश की यात्राएं कर सकते हैं। हाल ही में IRCTC ने एक धार्मिक टूर पैकेज की घोषणा की है। जिसमें भगवान शंकर के 7 ज्योतिर्लिंगों के साथ और भी कई धार्मिक स्थल शामिल हैं। इस यात्रा की शुरुआत भारत गौरव यात्रा के नाम से शुरु की जा रही है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा पैकेज और कब शुरू होगा सफर?

IRCTC Tour Package

कब और कहां से शुरू होगी यात्रा

IRCTC के धार्मिक यात्रा के इस शानदार टूर पैकेज के ट्रिप की शुरुआत 31 मई के दिन झारखंड के धनबाद जंक्शन से होगी। इस टूर में आप भारत गौरव ट्रेन के द्वारा देश के बड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन एक साथ कर पाएंगे। 11 रात और 12 दिन तक चलने वाली इस ट्रिप में आपको पूरी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी। आपको बता दें कि इस ट्रिप का आयोजन भारतीय रेल की सहायक कंपनी IRCTC द्वारा किया जा रहा है।

End of Feed