IRCTC के साथ घूमें भूटान की खूबसूरत वादियां, जानें पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC International Tour Package: IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय कुछ खास तरह के टूर पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको IRCTC के एक स्पेशल इंटरनेशनल टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

IRCTC International Tour Package: IRCTC समय-समय पर ऐसे टूर पैकेज लाता है जो यात्रियों को कम बजट में शानदार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटन का मौका देते हैं। इसी कड़ी में “भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर” उन लोगों के लिए खास है जो हिमालय की खूबसूरती, आध्यात्मिक स्थलों और अनोखी संस्कृति का अनुभव एक ही यात्रा में करना चाहते हैं। यह ट्रैवल पैकेज उन यात्रियों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जो बिना लंबी प्लानिंग के एक इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करना चाहते हैं। यदि आप भी जल्दी किसी ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं, तो आपको इस पैकेज की पूरी डिटेल्स जाननी चाहिए।

IRCTC Tour Package

IRCTC का इंटरनेशनल टूर पैकेज

पैकेज की डिटेल

IRCTC का यह पैकेज आपको 13 रात और 14 दिन की यात्रा कराने के लिए बनाया गया है, जिसकी शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। इस पैकेज का नाम BHARAT BHUTAN MYSTIC MOUNTAIN TOUR है। जिसका कोड CDBG39 रखा गया है। इस पैकेज में आप दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे स्टेशनों से भी ट्रेन पकड़ सकते हैं।

End of Feed