IRCTC Hyderabad Package: मई की छुट्टियों में बीवी संग बनाएं हैदराबाद घूमने का प्लान, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Hyderabad Package: आईआरसीटीसी ने हाल ही में हैदराबाद घूमने के लिए एक शानदार एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस स्पेशल पैकेज में आप फ्लाइट से कोच्चि से हैदराबाद पहुचेंगे। ये पैकेज 3 दिन और 2 रात का है।

IRCTC Hyderabad Package: हमारे देश भारत में घूमने की एक से बढ़कर एक जगह हैं। अब बढ़िया जगहों की बात आई ही है तो हैदराबाद को भला कोई कैसे भूल सकता है। हाल ही में आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हैदराबाद घूमने के लिए भी एक शानदार एयर टूर पैकेज लॉन्च किया। ये पैकेज 3 दिन और 2 रात का है। यहां आपको घूमने के लिए कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Travel Options In Hyderabad) मिलेंगे। यहां की जगहों के देखकर आप बार-बार यहां आया करेंगे। अगर आप अप्रैल के आखिर में और मई की शुरुआत में अपनी बीवी या परिवार के साथ यहां आने का प्लान (Travel Plan For Hyderabad) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है।

IRCTC KOCHI TO HYDERABAD AIR TOUR TRAVEL PACKAGE  DETAILS

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम AMAZING HYDERABAD EX-KOCHI (SEA02) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 2 रात और 3 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 30 तारीख यानी 30 अप्रैल को कोच्चि से शुरू होगा। 1 मई को आप हैदराबाद घूमेंगे और फिर 2 मई को वापस कोच्चि आ जाएंगे। फ्लाइट के डिलेल्स की बात करें तो कोच्चि के हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E-636 है, जो कोच्चि एयरपोर्ट से 9:45 में निकलेगी और हैदराबाद में 11:15 में लैन्ड करेगी। इसके अलावा वापसी के लिए हैदराबाद से 6E-695 फ्लाइट से रात के 11 बजे आप कोच्चि के लिए निकलेंगे और 12 बजकर 35 मिनट पर कोच्चि पहुंच भी जाएंगे।

End of Feed