IRCTC Honeymoon Tour Package 2024: शादी का सीजन चल रहा है। नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए ऐसी जगह की तलाश में होता है जहां शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर प्राकृतिक सुंदरता के बीच 2 पल बिताया जा सके। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी नया पैकेज लेकर आई है जिसके तहत कम बजट में आपको हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता देखने का मौका मिल रहा है। हनीमून टूर पैकेज में कितना खर्चा आएगा? इस लेख को पढ़ने के बाद आप फटाफट पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 8 दिन और 7 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने EVERGREEN HIMACHAL-CONFIRMED TICKET के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है।
IRCTC Honeymoon Tour Package
आप अपने पार्टनर के साथ धर्मशाला, डलहौजी, धौलाधार पर्वत श्रृंखला, मैक्लोडगंज, खजियार घाटी के दीदार कर सकते हैं। 3 दिसंबर 2024 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से 23:55 बजे ट्रेन नंबर 12331/हिमगिरी एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान किया जाएगा। 3एसी क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट आपके लिए बुक किया जाएगा।
होटल में ठहरने के साथ ही आपके ब्रेकफास्ट का भी इंतजाम कर दिया गया है। पूरे दौरे के दौरान AC कार से आपको घुमाया जाएगा। इस पैकेज का कोड EHR127 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप बुक नॉउ पर क्लिक करके इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 28250 लगेगा। मतलब आप अपने पार्टनर के साथ पर पर्सन 28250 रुपए खर्च करके यात्रा कर सकते हैं। अगर आप हनीमून पैकेज की बुकिंग ना करते हुए सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो फिर आपको 46250 रुपए देने होंगे वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 24400 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
