कम बजट में मिलेगा शिमला और मनाली का घूमने का फुल मजा, जानें IRCTC पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC Himachal Tour Package: जनवरी की सर्दी में बर्फबारी देखने का मन भला किसका नहीं करता है, यदि आप हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC के इस खास पैकेज के बारे में जान लेना चाहिए। हिमाचल घूमने के लिए ये पैकेज खासतौर पर बनाया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

IRCTC Himachal Tour Package: जब बात आती है पहाड़ों की ठंडी हवा, बर्फ से ढकी वादियों और हरियाली से घिरी घाटियों की तो हिमाचल प्रदेश नाम आते ही मन में एक अलग सा आनंद-भरा एहसास जाग उठता है। भारतीय रेलवे के पर्यटन विंग IRCTC ने इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए एक शानदार हिमाचल टूर पैकेज पेश किया है। यह पैकेज न सिर्फ यात्रियों को प्रकृति के पास ले जाता है, बल्कि सुविधाओं और रोमांचक अनुभवों का एक ऐसा मिश्रण देता है जो आपकी यादों में हमेशा ताजा रहता है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

IRCTC Tour Package

शिमला-मनाली घूमने का शानदार पैकेज

पैकेज की डिटेल

IRCTC ने अपने ग्राहकों को हिमाचल घूमने के लिए बनाए इस टूर पैकेज का नाम BEAUTY OF HIMACHAL है। जिसका कोड WBR89 तय किया गया है। इस पैकेज के सफर की शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होगी। वहीं इस पैकेज में शामिल टूर 6 रात और 7 दिन का होगा। जिसमें आपको शिमला, मनाली और चंडीगढ़ शहर का टूर कराया जाएगा। इस पैकेज की आगामी ट्रिप 14 जनवरी 2026 को शुरू होगी।

End of Feed