IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Chennai-Coimbatore-Ooty-Mudumalai-Chennai के नाम से नया और बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। ऊटी, जिसे आधिकारिक तौर पर उदगमंडलम के नाम से जाना जाता है, दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह कोयंबटूर से 86 किमी और मैसूर से 128 किमी की दूरी पर स्थित भारत में छिपा स्वर्ग है।
IRCTC Tour package
नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित इस लोकप्रिय हिल स्टेशन के कुछ अनदेखे हिस्सों की यात्रा इस पैकेज में शामिल की गई है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 5 जून 2025 को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12671, नीलगिरी एक्सप्रेस द्वारा 21.05 बजे प्रस्थान किया जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि 5 जून के अलावा भी आने वाले किसी भी गुरुवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
रहने की व्यवस्था इस पैकेज में ही शामिल है। इसके अलावा पूरी यात्रा के लिए एसी परिवहन। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल और भ्रमण और यात्रा बीमा भी पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹24385 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹12700, 9650 तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया ₹4930 है।
इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 0484-2382990, 8287931972/ 9363488231 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SMR007 है।
