IRCTC Gujarat Temples Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता संग करें गुजरात के मंदिरों के दर्शन, जेब से खर्च होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Gujarat Temples Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप द्वारका, पोरबंदर, राजकोट, सासन गिर और सोमनाथ के कई मंदिर घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा।

IRCTC Gujarat Temples Package: गुजरात (Gujarat) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में की जाती है। गुजरात घूमने (Travel) के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं। गुजरात में घूमने की एक से बढ़कर (Tourist Places in Gujarat) एक जगह है। साथ ही यहां कई सारे फेमस मंदिर (Famous Temples in Gujarat) भी हैं। अगर आप अगले महीने, यानी मार्च में गुजरात के मंदिरों में घूमने का प्लान (Travel Plan For Gujarat) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गुजरात को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक ही पैकेज में गुजरात के कई सारे मंदिर घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TEMPLE TOUR OF GUJARAT WITH GIR NATIONAL PARK (NDA18) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये टूर पैकेज महीने अगले महीने की पहली तारीख, यानी 1 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से राजकोट आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा।

End of Feed