हाथ से मत जाने देना मौका, 6 दिन की है ट्रिप, लखनऊ से सीधे उड़ो दार्जिलिंग-गंगटोक

IRCTC: यह टूर पैकेज बजट में आपको दार्जिलिंग, गंगटोक और कालिम्पोंग की शानदार यात्रा करने का बेहतरीन मौका दे रहा है। अगर आप पहाड़ों के बीच सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह ट्रिप आपके लिए परफेक्ट है।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने- 'डैशिंग दार्जिलिंग-गंगटोक एयर टूर पैकेज' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज (IRCTC package) लॉन्च किया है। इस टूर में आपको पहाड़ों की खूबसूरती, ठंडी वादियां, बौद्ध मठ, चाय के बागान और हिमालय के मनमोहक नजारे देखने का मौका मिलेगा। 6 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है।

IRCTC tour package

लखनऊ से सीधे उड़ो दार्जिलिंग-गंगटोक

पहला दिन: लखनऊ से बागडोगरा होते हुए कालिम्पोंग

15 जून 2026 को सुबह लखनऊ एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर आप बागडोगरा पहुंचेंगे। वहां आईआरसीटीसी टीम आपका स्वागत करेगी और फिर खूबसूरत पहाड़ी रास्तों से होते हुए कालिम्पोंग के लिए रवाना होंगे। करीब 3 घंटे के सफर के बाद होटल पहुंचकर आराम करें। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था होटल में रहेगी।

End of Feed