शादी, तीर्थयात्रा या ग्रुप ट्रिप के लिए पूरी ट्रेन करें बुक, जानिए कैसे

IRCTC FTR Service: क्या आप जानते हैं कि इंडियन रेलवे में पूरी ट्रेन भी बुक की जा सकती है? आईआरसीटीसी की इस सर्विस के जरिए शादी, धार्मिक यात्रा या बड़े ग्रुप के लिए ट्रेन बुक की जा सकती है।

IRCTC FTR Service: आपके मन में कभी न कभी ये सवाल जरूर आया होगा कि क्या पूरी ट्रेन बुक की जा सकती है? इसका जवाब है-हां। ट्रेन की पूरी बोगी ही नहीं आप पूरी ट्रेन भी बुक कर सकते हैं इंडियन रेलवे की Full Tariff Rate (FTR) सर्विस के जरिए आप ऐसा कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर शादी, धार्मिक यात्रा, स्कूल-कॉलेज टूर, कॉर्पोरेट ट्रिप या बड़े ग्रुप के लिए बेहद काम की है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि FTR सर्विस क्या है, कौन इसका फायदा उठा सकता है और बुकिंग कैसे होती है।

IRCTC FTR Service

आईआरसीटीसी FTR सर्विस (फोटो: AI)

FTR सर्विस क्या है?

FTR यानी Full Tariff Rate भारतीय रेलवे की एक खास सुविधा है। इसके तहत कोई भी बड़ा ग्रुप अपनी यात्रा के लिए पूरी ट्रेन या एक या उससे ज्यादा कोच बुक कर सकता है। सामान्य ट्रेन टिकट की तरह इसमें अलग-अलग यात्रियों को सीट नहीं दी जाती, बल्कि पूरा कोच या पूरी ट्रेन आपके ग्रुप के लिए रिजर्व रहती है। अगर आप किसी शादी में बारात लेकर जा रहे हैं, धार्मिक यात्रा पर सैकड़ों लोगों के साथ निकल रहे हैं या किसी संस्थान का बड़ा टूर प्लान कर रहे हैं, तो यह सुविधा काफी सुविधाजनक साबित हो सकती है।

End of Feed