यात्रा

IRCTC: महाराष्ट्र घूमने का शानदार टूर पैकेज, एलोरा-अजंता समेत इन जगहों की करें सैर

IRCTC: मार्वल्स ऑफ महाराष्ट्र नाम से आईआरसीटीसी ने नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 4 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है।

Image

महाराष्ट्र घूमने का शानदार टूर (फोटो: AI)

IRCTC: परिवार के साथ अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटसी ने 'मार्वल्स ऑफ महाराष्ट्र' नाम से 4 दिन का बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 17 जुलाई 2026 - दिन 1 (शुक्रवार) को यात्रा की शुरुआत काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन से होगी। शाम 6:30 बजे अजंता एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17064) से रवाना होंगे। रात ट्रेन में सफर करते हुए बिताएंगे।

दिन 2 (शनिवार)

सुबह 5:25 बजे छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल में फ्रेश होकर स्वादिष्ट नाश्ता करेंगे। इसके बाद दिनभर प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी, जिनमें शामिल हैं- विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाएं, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और शाम के समय बीबी का मकबरा। दिनभर घूमने के बाद रात में संभाजीनगर के होटल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

दिन 3 (रविवार)

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद चेक-आउट करेंगे। इसके बाद लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित अजंता गुफाओं के लिए रवाना होंगे। पूरे दिन अजंता की ऐतिहासिक और खूबसूरत गुफाओं का भ्रमण करेंगे। शाम को वापस संभाजीनगर लौटेंगे। रात करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा। यहां से रात 10:45 बजे ट्रेन संख्या 17063 से काचेगुड़ा के लिए रवाना होंगे। रात ट्रेन में सफर करेंगे।

दिन 4 (सोमवार)

सुबह करीब 9:45 बजे काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ आपकी यादगार महाराष्ट्र यात्रा समाप्त हो जाएगी।

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

स्टैंडर्ड पैकेज में स्लीपर क्लास और कम्फर्ट पैकेज में 3AC ट्रेन यात्रा।

पूरे टूर के दौरान एसी वाहन से यात्रा।

संभाजीनगर में 1 रात होटल में ठहरने की सुविधा।

2 बार नाश्ता।

ट्रैवल इंश्योरेंस।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थलों की सैर।

टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क और लागू जीएसटी शामिल।

बुकिंग और खर्चे से रिलेटेड जानकारी

स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹21230 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹11830 और ₹9200 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 5050 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड SHR105 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932229 / 9281030727 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article