एक साथ करें दक्षिण भारत के तीर्थों का दर्शन, IRCTC लाया एक खास पैकेज, सस्ते में निपट जाएगी पूरी ट्रिप

IRCTC अपने ग्राहकों के लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको दक्षिण भारत के कई तीर्थों का दर्शन एक बार में करने का मौका दिया जा रहा है। सस्ते में दर्शन का ये खास मौका आपको नहीं गंवाना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

भारत अपने पर्यटन के लिए दुनिया भर में एक अलग पहचान रखता है। वहीं बात करें धार्मिक पर्यटन की तो इसके लिए यहां दुनिया भर के लोग पहुंचते हैं। क्या आप भी दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन एक साथ करना चाहते हैं। जी हां यदि आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आपके लिए IRCTC एक खास मौका लेकर आया है। जी हां भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने दक्षिण भारत के दर्शन का एक खास पैकेज तैयार किया है। आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल्स विस्तार से...

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC यानी India Railway Catering and Tourism Corporation अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास तरह के पैकेज लेकर आती है। इसमें भारत गौरव यात्रा अपने आप में बेहद खास हैं। ऐसी ही एक भारत गौरव यात्रा के बारे में आज हमें बताने जा रहे हैं। जो आपके दक्षिण भारत के दर्शन कराएगी। IRCTC DAKSHIN BHARAT YATRA के नाम से बना ये टूर पैकेज बेहद किफायती है। जिसका कोड़ (NZBG61) रखा गया है। इस पैकेज से आपको 12 रात और 13 दिन का ट्रिप कराया जाएगा। इसका अगला सफर पठानकोड़ जंक्शन से 28 जुलाई को शुरू होगा।

End of Feed