IRCTC Chardham Yatra Package: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) 10 मई से शुरू होने जा रही है। चारधाम यात्रों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2024) पर यहां आते हैं। यात्रा शुरू होने से पहले ही लाखों श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। चारधाम यात्रा में देश के साथ विदेशों से भी श्रद्वालु आते हैं। अगर आप भी इसी महीने त्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने चारधाम यात्रा को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज निकाला है।
IRCTC Chardham Yatra Package: मई में पूरे परिवार संग करें चारधाम यात्रा।
ये भी पढ़ें- मई में आईआरसीटीसी के इस पैकेज से पत्नी संग घूमें मलेशिया और सिंगापुर, जेब से खर्च होंगे इतने रुपए
ये भी पढ़ें- मई में मम्मी-पापा संग घूमें कश्मीर की सुंदर वादियां, 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने कम रुपए
आईआरसीटीसी के इस चारधाम स्पेशल पैकेज का नाम CHAR DHAM YATRA EX BHOPAL (WBA061) है। ये स्पेशल पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये चारधाम स्पेशल पैकेज इसी महीने की 25 तारीख, यानी 25 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और रोड का रहेगा, जिसमें भोपाल से दिल्ली आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। दिल्ली से आगे का सफर रोड से रहेगा।
आईआरसीटीसी के इस चारधाम पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल चारधाम पैकेज में आप बड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, बद्रीनाथ, हरिद्वार, जानकीचट्टी, उत्तरकाशी, यमुनोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग घूम सकेंगे। इस पैकेज में 10 दिन रहने की व्यवस्था कंफर्ट होटल में होगी। इसके अलावा एक रात केदारनाथ में आप धर्मशाला, गेस्ट हाउस या डॉरमेट्री में रहेंगे। दिल्ली से आपको पूरे पैकेज के दौरान नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। वहीं मील प्लान की बात करें तो इस स्पेशल पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा। पार्किंग चार्ज, टोल टैक्स, जीएसटी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
वहीं बात अगर इस पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 95,150 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 62,950 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 56,850 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 38,650 रुपए और 5 साल से लेकर 11 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 28,900 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
