IRCTC Bali Package (आईआरसीटीसी बाली टूर पैकेज): अगस्त के महीने में बेहतरीन सी इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का मन है, तो आईआरसीटीसी का बाली वाला टूर पैकेज आपके लिए एकदम ही बेस्ट हो सकता है। जिसके चलते आपको कम खर्च में परिवार या दोस्तों के साथ बहुत ही बढ़िया टूर पर जाने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के खास ब्लिसफुल बाली टूर पैकेज की बुकिंग कर आप फ्लाइट के माध्यम से करीब 6 दिन 5 रातों वाला टूर प्लान कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के बाली पैकेज की शुरुआत 28 अगस्त से होगी, जिसकी बुकिंग आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। देखें आईआरसीटीसी के शानदार बाली टूर पैकेज से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी।
IRCTC Airtour package, Delhi to Bali flight price
IRCTC Bali Tour Package Details
आईआरसीटीसी के शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज में आपको दिल्ली से बाली तक के फ्लाइट वाले सफर का शानदान मौका मिलेगा। पैकेज में कुल 35 सीट्स हैं और आपको इकोनॉमी क्लास से ट्रेवल करवाया जाएगा। ब्लिसफुल बाली टूर पैकेज की बुकिंग आप दो तारीखों के लिए कर सकते हैं, एक ट्रिप 28 अगस्त से शुरू होगी तो दूसरी 15 नवंबर और आप अभी से दोनों ही पैकेजेज के लिए अपनी बुकिंग कर सकते हैं।
खर्च कितना होगा
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के लिए आपको कुल इतना खर्च करना होगा, और ये प्रति व्यक्ति की कीमत आपके द्वारा सेलेक्ट किए कमरों के अनुसार तय किया जाएगा। यहां देखें पैकेज बुक करने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने हैं।
Single
Occupancy
Occupancy
पैकेज के साथ उपलब्ध सुविधाएं
आईआरसीटीसी के बाली टूर पैकेज के साथ आपको फ्लाइट टिकट और 3 सितारा होटल में रहने की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसी के साथ साथ इस वाले पैकेज में आपको नाश्ता, लंच और डिनर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं पैकेज में घूमने की जगहों की एंट्री फीस भी शामिल होगी, तो गाइड और ट्रेवल इंश्योरेंस भी उपलब्ध होगा। हालांकि पैकेज की कीमत में आपका वीसा का पैसा तो एयरपोर्ट टैक्स, मेडिकल इंश्योरेंस, फ्लाइट का खाना आदि शामिल नहीं होगा।
