Arunachal की पहाड़ियों में पाएं जन्नत का मज़ा, शानदार ट्रिप के लिए नेचर लवर्स बुक करें IRCTC का ये टूर पैकेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 7, 2023, 12:40 PM IST

IRCTC Arunachal Tawang Tezpur tour package: अच्छी कीमत पर मज़ेदार सफर का मन है, तो आईआरसटीसी का अरुणाचल प्रदेश का टूर पैकेज आपके लिए बड़ा ही काम का हो सकता है। नेचर लवर्स के लिए ये 8 दिन वाली ट्रिप बढ़िया होगी, 12 मई से शुरु होने वाले इस टूर में तेज़पुर, तवांग आदि जैसी खूबसूरत जगहों की सैर का मौका मिलेगा। देखें पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां -

IRCTC Arunachal Pradesh, Tawang, Tezpur, Bomdila, Dirang Tour Package: सुहाने मौसम में परिवार के साथ प्यारी सी हफ्ते भर की ट्रिप की प्लानिंग का ख्याल आ रहा है, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) संग अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की सैर करने का ऑप्शन एकदम बेस्ट हो सकता है। किफायती कीमतों में भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बहुत से टूर पैकेजेज का इंतज़ाम अक्सर ही करता रहता है। इसलिए अगर आप भी गोवा (Goa), ऊटी (Ooty), ऋषिकेश (Rishikesh) घूम घूम कर बिल्कुल थक चुके हैं। तो मई माह में नए और शानदार ट्रेवल के लिए अरुणाचल और उसके आस पास की खूबसूरत जगहें आपके लिए किसी स्वर्ग से कम साबित नहीं होंगी। यहां देखें टूर की शुरुआत कब (Irctc Tour Package) और कहां से होगी, पैकेज की कीमत क्या है और बुकिंग कैसे की जा सकती है -

Irctc Arunachal Pradesh tour, irctc holiday tour packages, tawang dirang tezpur

Irctc Arunachal Tezpur tawang dirang bomdila and guwahati tour package

टूर पैकेज से जुड़ी मुख्य जानकारियां

  • पैकेज का नाम - अरुणाचल - गेटवे टू सेरीनिटी एक्स गुवाहाटी (Arunachal-Gateway to serenity ex guwahati)
  • पैकेज का कोड - EGH038
  • सफर की शुरुआत - गुवाहाटी
  • सफर की समय सीमा - 8 दिन और 7 रात
  • घूमने की जगहें - बॉम्डिला, तवांग, तेज़पुर, दिरांग
  • सफर का माध्यम - कार और बस

End of Feed