IRCTC Andaman Package: देश में घूमने (Travel) के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। अंडमान (Andaman) की गिनती देश में घूमने की बढ़िया जगहों में की जाती है। यहां आप घूमने से लेकर हनीमून (Honeymoon) के लिए आ सकते हैं। यहां आकर आपको लगेगा कि आप देश में नहीं, किसी दूसरे देश में आए हैं। अगर आप मई के महीने में अंडमान (Travel Plan for Andaman) घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान को लेकर एक स्पेशल पैकेज (IRCTC Andaman Package) निकाला है, जिसमें आप अंडमान की कई सुंदर-सुंदर (Best Tourist Places in Andaman) जगह घूम पाएंगे।
IRCTC Andaman Package: गर्लफ्रेंड संग मनाएं अंडमान घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें- मई में माता-पिता संग करें वैष्णो देवी की यात्रा, इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के लिए खर्च करने होंगे बस इतने रुपए
ये भी पढ़ें- परिवार संग करें उत्तराखंड के सभी चारों धाम की यात्रा, आईआरसीटीसी के 12 दिन वाले पैकेज की इतनी है कीमत
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज का नाम FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD (EHH96) है। ये स्पेशल पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 8 तारीख, यानी 8 मई को पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड का रहेगा, जिसमें आपको कार से घुमाया जाएगा।
IRCTC के इस पैकेज में घूम सकेंगे पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील घूम सकेंगे। इस पूरे पैकेज में आपको होटल का एसी कमरा मिलेगा। एंट्री परमिट, एंट्री टिकट, फेरी टिकट और फॉरेस्ट एरिया परमिट की फीस भी इस पैकेज में शामिल है। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट के साथ लंच या डिनर में से एक मिलेगा। इसके अलावा सभी तरह के ट्रांसपोर्ट और लग्जरी टैक्स इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 46,080 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 27,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 25,300 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 17,100 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 13,650 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा अगर आप ग्रुप बुकिंग करते हैं तो इस किराया अलग है। 4 लोगों के ग्रुप पर किराया 25,450 रुपए प्रति यात्री देना होगा, वहीं 6 लोगों के ग्रुप पर किराया 24,400 रुपए प्रति यात्री देना होगा। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
