IRCTC Amritsar Package: फरवरी महीने में परिवार संग बनाएं अमृतसर घूमने का प्लान, 5 दिन के पैकेज में देखें स्वर्ण मंदिर समेत कई जगह

IRCTC Amritsar Package: इस ट्रेन टूर पैकेज के मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 2 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर मिलेगा। आप इस पैकेज में अमृतसर के होटल में रहेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

IRCTC Amritsar Package: देश में घूमने के लिए पंजाब (Punjab) में कई सारे ऑप्शन है। पंजाब में लोग सबसे ज्यादा अमृतसर (Amritsar) जाते हैं। अमृतसर में घूमने के कई सारे (Travel Option in Amritsar) ऑप्शन हैं। खासतौर से लोग सबसे ज्यादा स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) जाते हैं। अगर आप भी फरवरी (February) महीने में अमृतसर घूमने (Travel) की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अमृतसर घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम SPIRITUAL AMRITSAR EX MUMBAI (WMR162) है। आईआरसीटीसी का ये ट्रेन पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये ट्रेन पैकेज फरवरी महीने की 7 तारीख को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें मुंबई सेंट्रल से अमृतसर आना-जाना ट्रेन से रहेगा।

End of Feed