भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ आकर्षक पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको IRCTC के ऐसे ही एक खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। AMAZING KERALA नाम का ये टूर पैकेज मानसून ट्रेवल के लिए बेस्ट है। क्योंकि मानसून में केरल के नजारे काफी शानदार हो जाते हैं। यदि आप नेचर लवर्स हैं, तो आपको IRCTC के साथ एक बार ये पैकेज जरूर प्लान करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?
केरल को 'भगवान का घर' या "God's Own Country" भी कहा जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक बार केरल घूमने जरूर जाएं। केरल घूमने के लिए IRCTC ने AMAZING KERALA नाम से ये खास पैकेज तैयार किया है। जिसका कोड (SEH035) तय किया गया है। 4 रात और 5 दिन का ये पैकेज काफी खास और किफायती है। इस पैकेज की बुकिंग आप आगामी 15 जुलाई के लिए कर सकते हैं। इसका सफर कोच्ची से सड़क मार्ग द्वारा शुरू होगा। जिसमें आपको केरल कई शानदार जगहों का ट्रिप कराया जाएगा।
कितना होगा खर्च?
AMAZING KERALA टूर पैकेज में सफर करने के लिए आपको सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 39,420/- रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों में ये खर्चा 20,385 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च करना होगा। यदि आप 3 लोगों के ग्रुप में ट्रेवल करते हैं, तो आपको 15,990 रुपए प्रति व्यक्ति व्यय करना होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
