Indonesia टूरिज्म को लेकर बड़ा अपडेट, नियमों को तोड़ने वाले पर्यटक जाएंगे 20 साल के लिए जेल

Indonesia visa laws: इंडोनेशिया अगर घूमने का प्लान कर रहे हो तो ये खबर आपके लिए है। ताजा अपडेट के अनुसार इंडोनेशिया के नए वीजा नियमों में उल्लंघन के लिए दंड में वृद्धि हुई है। ऐसा करने पर अब 20 साल तक की सज़ा हो सकती है। सरकार का लक्ष्य अवैध गतिविधियों पर नकेल कसना है ताकि कानून का पालन करने वाले पर्यटक प्रभावित ना हों।

Indonesia introduces stricter visa laws: इंडोनेशिया टूरिज्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडोनेशिया ने सख्त वीजा नियम लागू कर दिए हैं जिससे वहां के कानून का उल्लंघन करने वाले पर्यटकों के लिए दंड में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नए नियमों के तहत, वीजा अपराधों में पहले एक साल तक की सज़ा होती थी लेकिन अब ऐसा करने पर 20 साल तक की सजा हो सकती है।

सरकार का लक्ष्य अपनी आप्रवासन प्रणाली की रक्षा करना और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसना है। मानक 30-दिन या 60-दिन के विस्तार जैसे वीज़ा नियमों का पालन करने वाले पर्यटक इससे प्रभावित नहीं होंगे। नए नियमों के तहत, वीज़ा अपराधों के लिए अब अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है।

End of Feed