कमाल है! मालदीव ही नहीं, इन 6 देशों में भी भारतीयों को मिलती है वीजा फ्री एंट्री, जमकर कर सकते हैं सैर-सपाटा

Visa Free Countries: अगर आपके पास इंडियन पासपोर्ट है, तो आप दुनिया के कुछ देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। जी हां, कुछ देशों ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री कर दिया है। इन देशों में अल्बानिया-सर्बिया, बोट्सवाना, इथोपिया और युगांडा जैसे देश भी शामिल हैं।

Visa Free Countries: इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता कि मालदीव भारत में रह रहे बहुत से लोगों का ड्रीम डेस्टिनेशन था। लेकिन जब से मालदीव ने भारत को लेकर अपने तीखे तेवर दिखाएं हैं, तब से लोगों ने मालदीव छोड़ दुनिया के दूसरे देशों में घूमने का फैसला किया है। हालांकि, इसमें गलत भी कुछ नहीं है। वहीं पीएम मोदी की लक्षद्वीप वाली तस्वीरों पर जिस तरह से मालदीव के मंत्रियों ने विवादित बयान दिया, उसके बाद तो उस देश के पर्यटन को बढ़ावा देना एकदम गलत होगा। खैर, इंडिया के लोग अब मालदीव तो जाने से रहे, लेकिन इसमें उदास होने वाली कोई बात नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि मालदीव के अलावा ऐसे बहुत से देश हैं, जो वीजा फ्री एंट्री के साथ भारतीयों को खूब सैर सपाटा करा रहे हैं।

visa free countries for indian tourists

1) सेशेल्स

सेशेल्स हिंद महासागर में 115 उष्णकटिबंधीय द्वीपों से बना है, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप देशों में से एक है। अगर आप मालदीव जैसी सुंदरता देखने का अनुभव करना चाहते हैं, तो अपने हमसफर के साथ सेशेल्स जाने का प्लान बना सकते हैं। सेशेल्स में भी आप 30 दिन तक वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। यहां की पाउडर की तरह सॉफ्ट रेत और नीला समुद्र आपकी छुट्टियों को मजेदार बना सकता है।

2) इंडोनेशिया

अगर आपको दुनिया के सबसे सुंदर आईलैंड देखने हैं, तो इंडोनेशिया से बढ़िया कोई दूसरा देश नहीं है। यहां के खूबसूरत बीच और अमेजिंग लाइफ आपको इस जगह पर बार-बार आने के लिए मजबूर कर देगी। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इंडोनेशिया घूमने के लिए आपको 30 दिन का फ्री वीजा भी मिल जाएगा। इंडोनेशिया में जावा-सुमात्रा और बाली बीच काफी ज्यादा फेमस हैं, जहां जाकर आप थोड़ा सा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

3) डोमिनिका

पूर्वी कैरेबियाई सागर में लेजर एंटिलेस का द्वीप देश डोमिनिकन ग्वाडेलूप और मैरी-गलांते के बीच में स्थित है। डोमिनिका की राजधानी रोज है। भारतीयों के लिए यहां 180 दिन का वीजा ऑन अराइवल फ्री है। यह देश प्राकृतिक सुंदरता-पहाड़ के लिए मशहूर है। प्रकृति प्रेमियों के बीच यह जगह काफी ज्यादा फेमस है। डोमिनिका की आबादी का ज्यादातर हिस्सा अफ्रीकी मूल का है। लेकिन यहां यूरोपीय, भारतीय उपमहाद्वीप और कैरिब लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं।

4) मलेशिया

मलेशिया एक बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन है, जहां घूमने के लिए आपको 30 दिन का फ्री वीजा आराम से मिल जाएगा। दिल्ली से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर की फ्लाइट रेट भी ज्यादा नहीं है। यह शहर अपने स्वादिष्ट भोजन, ऊंची-ऊंची इमारतों, शॉपिंग मॉल, बाजारों और नाइट लाइफ के लिए फेमस है। यहां के मशहूर पेट्रोनास टावर्स से आप शहर का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। इतना ही नहीं, मर्डेका स्क्वायर-नेशनल मॉस्‍क, चाइनाटाउन और लिटिल इंडिया की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर टहलना आपके लिए एक शानदार अनुभव हो सकता है।

5) केन्या

अगर आप आने वाले दिनों में विदेश जाने की सोच रहे हैं, तो केन्या का प्‍लान बना सकते हैं। दरअसल, दूसरे देशों की तरह केन्या ने भी इस साल की 1 जनवरी 2024 से अपने देश में वीजा फ्री एंट्री कर दी है। दरअसल, केन्या एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो अपनी जैव विविधता, प्राचीन सभ्‍यता से लेकर अत्याधुनिक शहरों तक के लिए दूर-दूर तक फेमस है। यही नहीं, केन्या की राजधानी नैरोबी में देखने के लिए बहुत कुछ है। नैरोबी शहर समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का मौसम बहुत सुहाना है। नैरोबी की आबादी लगभग 15 लाख है, जिसमें एक लाख से अधिक भारतीय हैं।

6) थाइलैंड

थाइलैंड ने साल 2023 के नवंबर में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की घोषणा कर दी है। थाइलैंड ने यह कदम देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। थाइलैंड ने भारत के अलावा चीन और कुछ अन्य देशों के नागरिकों को भी वीजा फ्री एंट्री देने की बात की है। थाइलैंड में भारतीय पर्यटकों के वीजा-फ्री दिनों की संख्या 30 दिन है।

End of Feed