गर्मी में चाहिए कूल वाइब? यहां मिलेगा नेचर, सुकून और स्टाइल का ट्रिपल डोज

International Feel Destinations India: चिलचिलाती गर्मी और उमस से बचने के लिए अब आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है। भारत में ही रहकर आप विदेशों वाली या यूं कह लें कि उससे भी शानदार वाइब ले सकते हैं। गर्मियों के मौसम में आप अनोखे हिल स्टेशन ऊटी की यात्रा कर सकते हैं जहां आपको सुकून और शांति के अलावा शानदार माहौल भी मिलेगा।

Indian Places With Foreign Vibes: जुलाई के मौसम में गर्मी से बचने के लिए अगर आप किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ऊटी आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि की पहाड़ियों में बसा ऊटी ठंडी जलवायु, हरियाली और औपनिवेशिक आकर्षण के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।

गर्मियों के मौसम में आमतौर पर यहां तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है ऐसे में आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऊटी झील की यात्रा करना बिल्कुल भी मत भूलें। यह एक कृत्रिम झील है। नीलगिरी के पेड़ों और लुढ़कती पहाड़ियों से घिरी ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

End of Feed