Indian Backpacker ने दिखाया ओमान का भूला हुआ गांव, 400 साल पुरानी है कहानी

अनमोल जायसवाल की ये ओमान ट्रिप सिर्फ एक ट्रैवल एक्सपीरियंस नहीं, बल्कि ओमान के पुराने इतिहास और लोकल कल्चर को करीब से देखने का मौका भी थी।

आज हम आपको बताएंगे ओमान की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसे एक ऐसे अनोखे गांव के बारे में जहां कभी सैकड़ों लोग रहा करते थे लेकिन, आज लगभग वो पूरी तरह खंडहर बन चुका है। मशहूर यूट्यूबर अनमोल जायसवाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर Indian Backpacker के नाम से जाना जाता है ने अपने ओमान रोड ट्रिप के दौरान अल हमरा ओल्ड विलेज (Al Hamra Old Village) का दौरा किया।

Al Hamra Old Village Oman

ओमान का भूला हुआ गांव (फोटो: instagram)

कभी हजारों लोगों से गुलजार था गांव

अल हमरा ओल्ड विलेज को लेकर अलग-अलग जगहों पर इसकी उम्र करीब 400 से 600 साल तक बताई जाती है। अनमोल ने अपने वीडियो में बताया कि कभी यहां बड़ी संख्या में लोग रहते थे। लेकिन समय के साथ लोग इन पुराने घरों को छोड़कर आधुनिक इलाकों में जाने लगे।

End of Feed