देशभक्ति का नया रंग, 15 अगस्त पर जरूर जाएं कुतुब मीनार, भावनाओं का उमड़ेगा सैलाब

Light and sound show Qutub Minar: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमारी संस्कृति, इतिहास और गौरव से जुड़ने का एक सुंदर अवसर है। अगर आप दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं या यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि इस बार आप कुतुब मीनार की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

Independence Day 2025: अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ खास और नया करने का प्लान कर रहे हैं और सिर्फ टीवी पर परेड देखकर ही वक्त नहीं बिताना चाहते तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। 15 अगस्त के मौके पर देश की ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से महसूस करने के लिए आप इस बार कुतुब मीनार में लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले सकते हैं।

लाइट एंड साउंड शो की खास बातें: प्रकाश और संगीत के संग इतिहास की प्रस्तुति के साथ-साथ कुतुब मीनार पर थ्री-डी प्रोजेक्शन और रंगीन लाइट्स, वीरों की आवाज में स्वतंत्रता संग्राम की गाथा, राष्ट्रभक्ति के गीत और संवाद का आप यहां आनंद ले सकते हैं।

End of Feed