Historical Places of India: भारत की खूबसूरती और यहां की खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेेशन्स का वाकई दुनिया भर में कोई मुकाबला नहीं है। आज भारत की आजादी के 78वें वर्ष पूरे हो गए हैं, ऐसे में अगर आप भी घुमक्कड हैं तो भारत की इन खूबसूरत तो एतिहासिक जगहों पर आपको जरूर ही कम से कम एक बार तो विजिट करना ही चाहिए। भारत जितना खूबसूरत है उसका इतिहास भी उतना ही खूबसूरत और महान है। तो इस स्वतंत्रता दिवस आपको भी जरूर ही भारत का ये सुंदर तो एतिहासिक हिस्सा देखना ही चाहिए और भारत मां को सलाम कहना चाहिए।
Historical Places of India, Independence Day 2024
Must Visit Historical Places of India
Gateway Of India
मुंबई के समुद्र तट पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया भारत की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। 1924 में अंग्रेजों द्वारा भारत आने जाने के लिए बनाया गया ये द्वार आज तक भारत की सरजमीन पर मजबूती से खड़ा हुआ है और उस दौर की याद दिलाता है। जिससे लड़कर हर भारतीय आज आजाद भारत में सांस ले रहा है। इसके पास ही आप एलिफेंटा केव्स भी विजिट कर सकते हैं।
Taj Mahal
भारत का नंबर वन टूरिस्ट अट्रैक्शन माना जाने वाला ताज महल अपनी खूबसूरती से हर किसी का मन मोह सकता है। शाह जहान द्वारा 1632 में बनवाई गई ये इमारत भी भारत के गौरवशाली इतिहास का सबूत देती है। यूनेस्को द्वारा ताज महल को भारत की धरोहर का हिस्सा बताया है। आगरा का ताज महल आपको भी जरूर एक बार तो विजिट करना ही चाहिए। इसके पास का फतेहरपुर सिकरी भी मस्ट विजिट डेस्टिनेशन है।
Khajuraho
मध्य प्रदेश के खजुराहो की बनावट में भी भारत की खूबसूरती की झलक दिखती है। इस बेहद खूबसूरत मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का हिस्सा माना गया है। अगस्त से लेकर नवंबर तक का समय खजुराहो विजिट करने के लिए बेहतरीन समय माना जा सकता है।
Golden Temple
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर भी भारत की संस्कृति और धरोहर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वर्ण मंदिर में आपको बेहतरीन बनावट वाले गुरुद्वारे के साथ साथ इस देश की अनेकता में एकता भी दिखाई देगी। अमृतसर जाने पर इस स्वतंत्रता दिवस जलियांवाला बाग तो वाघा बॉर्डर भी जरूर विजिट करें।
Red Fort
दिल्ली का लाल किला भी भारत के गौरवशाली इतिहास की गवाही देता है। जरूर ही भारत के इतिहास को करीब से देखने और जानने के इच्छुक हैं तो आपको इन जगहों पर विजिट करना ही चाहिए।
