घूमना है अकेले तो ये 3 जगहें हैं बेस्ट – महिला ट्रैवलर्स को क्यों भा रहे हैं गोवा, जयपुर और गोकर्ण

पिछले कुछ सालों में अकेले ट्रेवल करने वाली महिलाओं की गिनती में भारी बढ़त हुई है। खासतौर से भारत के तीन शहर तो ऐसे हैं, जहां पर फीमेल जाना काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी सोलो ट्रेवल करना चाहती हैं, तो गोवा, जयपुर, गोकर्ण बेस्ट हो सकते हैं। यहां जाने आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।

Best Indian Cities for female solo travelers

भारत में पिछले कुछ वर्षों में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं (Solo Female Travelers) की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में जहां ऐसी बुकिंग लगभग 33 हजार के आसपास थीं, वहीं 2025 तक यह संख्या बढ़कर करीब 92 हजार से ज्यादा हो गई है। रिपोर्ट्स का मानना है कि महिलाओं की फाइनेंशियल फ्रीडम, वर्क फ्रॉम होम जैसे लचीले काम के विकल्प और खुद को समय देने की इच्छा इस बदलाव के बड़े कारण हैं। इसी वजह से कई भारतीय शहर अब सोलो महिला यात्रियों के लिए पसंदीदा बनते जा रहे हैं। अगर आप भी सोलो ट्रेवल करना चाहती हैं, और भारत की खूबसूरती को करीब से देखना है। तो आपके लिए ये तीन जगहों पर जाना बेस्ट हो सकता है, जो इन दिनों फीमेल सोलो ट्रेवलर्स के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं।

गोवा: आजादी और मस्ती का परफेक्ट मेल

Goa लंबे समय से भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां की पर्यटन सुविधाएं काफी विकसित हैं, जो अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए भी सुविधाजनक मानी जाती हैं। समुद्र तट, कैफे, बुटीक हॉस्टल और स्कूटर किराए पर मिलने जैसी सुविधाएँ यहां आसानी से उपलब्ध हैं। यही वजह है कि महिलाएं यहां आराम से घूम सकती हैं और अपनी यात्रा को अपने हिसाब से प्लान कर सकती हैं। इसके अलावा गोवा में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और बैकपैकर भी आते हैं, जिससे माहौल काफी खुला और फ्रेंडली महसूस होता है।

End of Feed