हिमाचल घूमने वालों की मौज, सरकार ने होटलों पर दिया 40% डिस्काउंट

Himachal tourism: बारिश के कारण पिछले कुछ महीनों से हिमाचल में टूरिस्ट की संख्या में काफी गिरावट देखने को मिली थी। हिमाचल में टूरिस्ट की गिरती संख्या मानसून के जाने के बाद फिर से लौट आई है जिसके बाद हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए डिस्काउंट का ऐलान किया है।

Himachal Hotel Discount: भारत में हिमाचल घूमने के लिए टूरिस्टों को पहली पसंद है। दिल्ली और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में सैलानी हिमाचल की खूबसूरत वादियों के दर्शन करने के लिए जाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप हिमाचल के आसपास के हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर रहे हों तो आपके लिए खुशखबरी है।

End of Feed