Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए कामाक्षी मंदिर में दर्शन करने का विशेष महत्व होता है। तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित इस मंदिर में भारी तादाद में श्रद्धालु माता कामाक्षी के दर्शन के लिए आते हैं। माता कामाक्षी जिन्हें शक्तियों की देवी भी कहते हैं वह माता पार्वती का ही एक रूप हैं जिनसे अनेकों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस तीर्थ स्थल आते हैं ऐसे में हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने की कोशिश करेंगे कि इस पावन धरती पर कैसे पहुंचे और उससे जुड़ी सारी जानकारी।
मंदिर खुलने का समय: श्रद्धालुओं के लिए सबसे पहले ये जानना जरूरू है कि नवरात्रि के दौरान मंदिर कितने बजे खुलता है। ताजा जानकारी के अनुसार मंदिर सुबह और शाम दोनों समय खुलता है। सुबह का समय 5:30 से 12:30 और शाम का समय 4:00 से 8:30 होता है (समय सारणी पर एक नजर जरूर डालकर यात्रा का प्लान करें)
Navaratri
रुकने की व्यवस्था: तमिलनाडु के कांचीपुरम में अगर आप रुकने का प्लान कर रहे हों तो यहां पर ठहरने के लिए आपको तमाम होटल और धर्मशालाएं मिल जाएंगी। इनकी कीमत तकरीबन ₹500 से लेकर ₹3000 प्रति रात तक हो सकती हैं ( इन कीमतों में बदलाव होता रहता है) Hotel Saravana Bhavan, Hotel Valluvar, KTDC Hotel यहां पर किफायती और अच्छे होटल हैं।
Shardiya Navratri 2024
कैसे पहुंचे कांचीपुरम: कांचीपुरम के निकटतम एयरपोर्ट चेन्नई में है यहां से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर कांचीपुरम स्थित है। यहां से आप क्सी या बस से आगे की यात्रा तय कर सकते हैं। रेलमार्ग से अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो कांचीपुरम का अपना रेलवे स्टेशन है। वहीं विभिन्न शहरों से अच्छी तरह से जुड़े होने के कारण सड़क मार्ग से भी इस पावन जगह की यात्रा की जा सकती है।
