सस्ते में करना है हनीमून प्लान तो ये टिप्स आएंगी काम, कम बजट में मिलेगा भरपूर मजा

Budget Friendly Honeymoon : शादी के बाद हनीमून प्लान करना एक बड़ा टास्क होता है, क्योंकि इसके लिए लोगों को जगहें समझ नहीं आती हैं। वहीं कुछ हनीमून प्लेस ऐसे भी हैं, जहां जाने पर आपका काफी खर्चा हो जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहें बताएंगे जहां आप सस्ते में हनीमून प्लान कर सकते हैं।

नवविवाहित जोड़ों के लिए हनीमून प्लानिंग की तैयारी सबसे बड़ा टास्क होता है। शादी में काफी खर्च के कारण लोग हनीमून का बजट भी देखने लगते हैं। हनीमून जीवन का एक खास और यादगार समय होता है, इसलिए इसकी प्लानिंग भी खास होनी चाहिए। यहां कपल्स अपने रिश्ते की नई शुरुआत करते हैं। हनीमून की प्लानिंग करना रोमांचक के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी होना चाहिए। ताकि उसके बाद किसी तरह की आर्थिक परेशानी न झेलनी पड़े। आइए जानते हैं बजट हनीमून के लिए कुछ टिप्स...

बजट में हनीमून का प्लान (Photo - Canva)

ऑफ सीजन का चयन

हनीमून के लिए ऑफ-सीजन चुनना सबसे किफायती तरीका है। टूरिस्ट की कमी के कारण इस समय फ्लाइट टिकट, होटल और खाना-पीना काफी सस्ता हो जाता है। साथ ही भीड़-भाड़ भी कम रहती है, जिससे आप ज्यादा प्राइवेट और शांति का आनंद ले सकते हैं।

End of Feed