Haridwar Road Trip: गर्मी का सीजन आते ही दिल्ली और इसके आसपास के लोग हरिद्वार जाने का प्लान जरूर करते हैं। वैसे तो दिल्ली से हरिद्वार ज्यादा बेहद आसान है, लेकिन अगर सही समय और सही रूट का चुनान ना किया जाए तो रास्ते में भारी जाम आपका मूड खराब कर सकता है। अगर आप वीकेंड या छुट्टियों में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर इस टाइम ट्रैफिक (Haridwar traffic) काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप थोड़ा प्लान करके निकलते हैं, तो आपका सफर आरामदायक हो सकता है।
जाम से बचकर पहुंचे हरिद्वार
सबसे जरूरी सही समय पर निकलना
अगर आप दिल्ली से सुबह जल्दी निकलते हैं, तो शहर के अंदरूनी ट्रैफिक से आराम से बच जाएंगे। सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच निकलना
या फिर देर रात 10 बजे के बाद निकलना आपके लिए बेहतर होगा। इस समय हाईवे पर गाड़ियां कम होती हैं। वीकेंड पर तो सुबह जल्दी निकलना ही सबसे सही विकल्प है।
- सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच निकलना
- या फिर देर रात 10 बजे के बाद
सही रूट का चुनाव करना बेहद जरूरी
रूट 1: NH334 वाला सबसे पॉपुलर रास्ता
यह सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह आसान और सीधा रास्ता है। दूरी: करीब 220 किलोमीटर है और 3.5 से 4 घंटे का समय लगता है। इस रूट में आप गाजियाबाद-मोदीनगर-मुजफ्फरनगर-रुड़की-हरिद्वार गुजरते हैं। रास्ते में यहां बीच-बीच में कई ढाबे भी आपको मिल जाएंगे जहां अच्छा नॉर्थ इंडियन खाना मिल जाता है।
रूट 2: NH709AD और NH334 वाला रास्ता
यह थोड़ा अलग और कम भीड़ वाला रूट है। दूरी-करीब 237 किलोमीटर है वहीं 3.5 से 4 घंटे का समय आपको कवर करने में लगता है। इस रूट में आप जाते हैं: सोनीपत-शामली-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार। यह रास्ता इसलिए अच्छा है क्योंकि यहां भीड़ कम रहती है। यह रूट उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें शांत ड्राइव पसंद है।
रूट 3: बड़ौत और बुढ़ाना वाला ऑफबीट रास्ता
यह सबसे शांत और कम ट्रैफिक वाला रूट माना जाता है। दूरी-करीब 253 किलोमीटर है वहीं 4 से 5 घंटे का समय आपको कवर करने में लगता है। यह रास्ता थोड़ा अलग है और बेहद कम लोग इसे चुनते हैं। कुछ हिस्सों में सड़कें उतनी स्मूद नहीं हैं, लेकिन यहां ड्राइविंग का अलग ही मजा है। इस रूट में आपको हरियाली, गांव और छोटे बाजार देखने को मिलते हैं।
वीकेंड और छुट्टियों से बचकर करें ट्रिप प्लान
सफर बिल्कुल आसान रहे इसके लिए कोशिश करें कि शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह ट्रिप के लिए निकलें। लौटने का प्लान भी रविवार को सुबह जल्दी करें। बता दें कि वीकेंड और छुट्टियों के दिनों में हरिद्वार जाने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत बढ़ जाती है, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग सकता है।
