यहां है पृथ्वी का सबसे रंगीन आइलैंड, अनस खान ने रिवील की बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन

दुनिया भर के कोने कोने में बेहद अनोखी और सुंदर-सुंदर ट्रेवल डेस्टिनेशन्स हैं, जिन्हें देखकर आपको एक पल के लिए यकीन ही नहीं होगा। पृथ्वी का सबसे रंगीन आइलैंड भी ऐसा ही है, देखें ये कहां है, इसका नाम क्या है।

Earth's Most colorful Island: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती देखकर लगता है कि शायद इन्हें किसी कलाकार ने अपने हाथों से बनाया है। कहीं पहाड़ लाल रंग के दिखाई देते हैं, तो कहीं जमीन पर पीले, बैंगनी और हरे रंग की परतें नजर आती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे द्वीप के बारे में सुना है, जहां एक ही जगह पर इतने सारे प्राकृतिक रंग देखने को मिलते हैं? ईरान का हॉर्मूज़ द्वीप कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा पेश करता है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज़ में स्थित यह छोटा-सा द्वीप अपने रंगीन पहाड़ों, लाल समुद्र तट, नमक की झीलों और चमकती रेत के लिए मशहूर है।

End of Feed