बजट फ्रेंडली हनीमून, कम खर्च में करें प्लान, यादगार ट्रिप की पूरी गारंटी

Mccluskieganj, Jharkhand: कम बजट में हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं और विदेश का मजा चाहते हैं तो झारखंड में बसे मैक्लुस्कीगंज की यात्रा करने का आप प्लान कर सकते हैं। कम बजट में यहां एन्जॉय किया जा सकता है। इस जगह के बारे में डिटेल में जानकर पार्टनर के साथ यहां जने का प्लान कर सकते हैं।

Honeymoon Destinations India: अगर आप हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भीड़भाड़ से दूर मैक्लुस्कीगंज जाने का आप प्लान कर सकते हैं। यह बेहद खास डेस्टिनेशन है जिसे मिनी इंग्लैंड भी कहा जाता है। घूमने-फिरने के दौरान यहां आपको पुराने ब्रिटिश बंगलों और चर्चों की झलक देखने को मिल जाएगी। गौर करने वाली बात ये है कि समय के साथ यह जगह काफी शांत हो गई है जिससे यह कपल्स के लिए एक बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन बन गई है।

honeymoon destinations (Photo: canva)

honeymoon destinations (Photo: canva)

इस जगह पर एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। यहां के खूबसूरत जंगल पहाड़ी रास्ते और चार-पांच सुंदर नदियां इसे किसी भी हिल स्टेशन की ही तरह खूबसूरत बनाती हैं। यहां पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर घने जंगलों और शांत सड़कों पर टहलना एक बेहद खूबसूरत अनुभव होता है। अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है, तो मैकलुस्कीगंज की प्राकृतिक सुंदरता और ब्रिटिश-स्टाइल बंगलों के बैकग्राउंड में फोटो क्लिक कर सकते हैं।

End of Feed