Himalayan Travel Places: भारत के 3 बेहद खूबसूरत हिमालयी शहर, एक बार जरूर जाएं घूमने

Peaceful Mountain Towns India: गर्मी से बचने के लिए अगर आप पहाड़ों पर यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो इन 3 डेस्टिनेशन को आप बेकट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हर उम्र के यात्रियों के लिए ये 3 एकदम आदर्श लोकेशन है। परिवार के साथ या फिर अकेले भी आप सोलो ट्रिप पर इन हिल स्टेशंस को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

Hidden Himalayan Gems In India: हिमालय की गोद में बसी कई सुंदर जगहें हैं जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती, ताजगी भरी हवा और आध्यात्मिक वातावरण को करीब से महसूस करने के लिए जा सकते हैं। ये 3 मनमोहक हिमालयी शहर आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए। गर्मी में एक्सप्लोर करने के लिए भी ये 3 जगहें एकदम परफेक्ट हैं।

तवांग: बकेट लिस्ट में आप अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस अनोखे हिल स्टेशन को जरूर शामिल करें। तवांग को इसकी खूबसूरती के चलते पूर्वोत्तर का छिपा खजाना भी कहते हैं। तवांग भारत का शांत, आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शहर है। भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ तवांग मठ यहीं मौजूद है। झीलें, झरने और बर्फीली चोटियां यहां का प्रमुख आकर्षण है।

End of Feed