मिट्टी की दीवारों में बसी सुकून भरी जिंदगी, प्रकृति की गोद में एक देसी आशियाना

Himachal Pradesh Tourism: रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटक हमेशा ही घूमने-फिरने के लिए यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। अगर आप कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो इस बार ट्रैवल बकेट लिस्ट में लाहौल घाटी को शामिल कर सकते हैं। लाहौल घाटी के 80 साल पुराने जोंसा मडहाउस में ठहरना आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा।

Himachal Pradesh Tourism: अगर आप यात्रा के दौरान कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो इस बार लाहौल घाटी का रुख करने का प्लान कर सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवाओं और शांत वातावरण के लिए लाहौल घाटी जानी जाती है। नदी की कल-कल करती आवाजें, घाटियां और पहाड़ियां इस जगह की पहचान है जो ना केवल भारत के कोने-कोने से पर्यटकों को आकर्षित करती है बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी ये जगह काफी भाती है। लाहौल की असली आत्मा को महसूस करने के लिए इस बार आप पारंपरिक जोंसा मडहाउस का रुख कर सकते हैं। यहां ठहरना शानदार विकल्प होगा जो सदियों से स्थानीय जीवनशैली का हिस्सा रहा है।

जोंसा मडहाउस मिट्टी और लकड़ी से बने पारंपरिक घर है जो लाहौल और स्पीति घाटियों में पाए जाते हैं। ये घर लगभग 80 साल पुराने हैं और अपनी पुरानी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। ये घर पर्यावरण के अनुकूल है और पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्री से बने होते हैं। ये मडहाउस ठंड से बचाने के साथ-साथ अंदर एक प्राकृतिक ठंडक बनाए रखते हैं।

End of Feed