एक दिन में तीन मौसम और ढेर सारे नजारे, भारत में मौजूद है ये खूबसूरत डेस्टिनेशन

कैसा हो कि आपको एक ही दिन में तीन मौसम और ढ़ेरों खूबसूरत नजारे एक ही जगह पर देखने को मिल जाएं। आज हम आपको देश के एक ऐसे ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Summer Travel Destination: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश करने लगते हैं, जहां तपती गर्मी से राहत मिल सके और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताए जा सकें। वैसे तो पहाड़ी पर्यटन स्थल हमेशा से यात्रियों को आकर्षित करते रहे हैं, लेकिन भारत में एक ऐसी खूबसूरत जगह भी है जो अपने अनोखे मौसम के लिए खास पहचान रखती है। यहां एक ही दिन में सुबह खिली धूप, दोपहर में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश, जबकि शाम को ठंडी हवाओं का एहसास होता है। यही वजह है कि यह स्थान पर्यटकों के लिए किसी जादुई अनुभव से कम नहीं है। बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे बाग और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप इस गर्मी किसी अलग और यादगार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह हिल स्टेशन आपकी सूची में जरूर होना चाहिए।

summer travel destination

गर्मी में कहां घूमें

हिमाचल में बसा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन

हिमाचल के किन्नौर जिले में स्थित कल्पा (Kalpa Himachal Pradesh) समुद्र तल से लगभग 2,960 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक खूबसूरत पहाड़ी कस्बा है। यह जगह अपने मनमोहक नजारों, शांत वातावरण और तेजी से बदलते मौसम के लिए जानी जाती है। यहां आने वाले पर्यटक अक्सर बताते हैं कि कल्पा में एक ही दिन के भीतर कई मौसमों का अनुभव किया जा सकता है।

End of Feed